सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज विपणन वर्ष 2019-20 में जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नवागढ़ विकास खंड के धान खरीदी केन्द्र ग्राम केरा, धुलकोट और महंत का सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने केरा में नारियल फोड़कर और विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।इस वर्ष जांजगीर चांपा जिले में किसानों से 209 उपार्जन केन्द्रों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। केरा धान खरीदी केन्द्र में आज कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान कृषक श्री संतोष देवांगन 60 कट्टी धान बेचने पहुंचे। कलेक्टर ने आज स्वयं धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और जिले सभी 209 केन्द्रों में सुब्यवस्थित धान खरीदी के निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया।कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर, जिला विपणन अधिकारी श्री सुनील राजपूत, और सहायक पंजीयक सहकारी समिति श्री चंद्रशेखर जायसवाल भी मौजूद थे।
Check Also
कोरबा:- रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो किनारे का झाडियो से सडक का मोड वाला हिस्सा के स्पष्ट नही दिखाई देने से हर पल हादसा होने के संभावना को जनहित का दृष्टिकोण से स्वत:संज्ञान मे लेते हुए हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन के व्दारा सीएम हेल्पलाईन मे शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के व्दारा सडक का दोनो किनारे के झाडियो का आवश्यक साफ-सफाई करवाने से वाहन चालको को आवागमन करने के दौरान झाडियो से होने वाला समस्या हुआ दूर…
🔊 Listen to this कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।रायगढ जिला का सीमांत नोनदरहा-जोगीपाली पहुंच मार्ग के दोनो …
HKP24News Online News Portal