सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 07 प्रकरणों में आरबीसी 6-4 के तहत कुल 28 लाख रूपए की सहायता मंजूर की है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार श्रीमती हेमलता हरदीहरि-नवागढ़, श्री जैताराम पटेल मोहतरा-नवागढ़, कुमारी दीप्ती धुर्वे धनपुर-अकलतरा, श्री ज्योत्सना साहू हरदी-अकलतरा, श्री बहतरीन बाई पोड़ीशंकर बम्हनीडीह, श्री सुशील पटेल मोहतरा-नवागढ़ और कुमारी शकुंतला कंवर रेड़ा- सक्ती की मृत्यु के प्रकरण में यह सहाता राशि जारी की गयी है। प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख स्वीकृत किया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal