सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जांजगीर जिले के 209 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर से धान क्रय किया जा रहा है। जिले में धान उपार्जन की सभी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने धान के व्यवस्थित खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों की जांच के लिए 627 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें 209 जांचकर्ता अधिकारी, 209 जिला स्तरीय नोडल अधिकारी और इतने ही केन्द्र स्तरीय नोडल अधिकारी शामिल हैं। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में केन्द्रवार कम्प्यूटर आपरेटर अन्य सहित अमलों की व्यवस्था की गई है। बिचौलिया धान न बेच पाये इस पर नजर रखने जिला स्तरीय 10 टीमें बनाई गई है। किसानां से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिसंबर से 15 फरवरी 2020 तक की जाएगी। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान प्रति एकड़ लिंकिंग सहित 15 क्विंटल और मक्का लिकिंग सहित 10 क्विंटल खरीदी की जाएगी। नगद एवं लिकिंग में मक्का खरीदी एक दिसंबर 2019 से 31 मई 2020 तक की जाएगी। धान विक्रय हेतु ऋण पुस्तिका पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक का पासबुक और टोकन लाना अनिवार्य होगा। समिति द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक (शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर) धान की खरीदी की जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि वे समिति में बेचने लाये गये धान सूखाकर, साफ कर लाएं। 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान क्रय नहीं किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान मोटा कामन-1815 रूपये, धान सोरना कामन-1815 रूपये, धान पतला ग्रेड ‘ए‘ 1835 रूपये और मक्का 1760 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। खरीदी सोमवार से शुक्रवार तक प्रति सप्ताह किया जाएगा।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal