Breaking News

रायपुर :-महिलाओं की सुरक्षा के लिये प्रदेश और राजधानी के प्रमुख और सुनसान जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश,,,ड्यूटी आते एवं लौटते समय भी पुलिसर्मियों को प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश,,,पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को किया निर्देशित…

सुनिल बर्मन@रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज).पुलिस महानिदेशक श्री डी एम अवस्थी ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि प्रमुख स्थानों ओैर सुनसान जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ायी जाये। हाल ही में रॉची एवं हैदराबाद में महिलाओं के साथ घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त निर्देश जारी किये गये हैं। निर्देश के अनुसार महिलाओं के प्रति सुनसान जगहों या अन्य स्थानों पर दुष्कर्म, छेड़खानी या दैहिक शोषण की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। राजधानी में अटल नगर (नवा रायपुर), टाटीबंध, रायपुरा, भाटागांव, बोरियाकला, माना, सड्डू, उरला और कबीर नगर के अलावा तीनो रिंग रोड़ के आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं फिक्स पिकेट बढा़ने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये गये हैं कि रात्रिकालीन बस, ट्रेन एवं अन्य परिवहन साधनों में आकस्मिक चेकिंग की जाये जिससे महिलाओं के विरूद्ध कोई अपराध घटित न होने पाये।निर्देश में कहा गया है कि चूंकि पुलिसकर्मी वर्दी में हमेशा ड्यूटी में रहते हैं इसलिए ड्यूटी आते एवं लौटते समय पुलिसिंग के लिये तत्पर रहें। पुलिस की यह समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है। महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। महिलाओं के प्रति घटनाओं के रोकथाम के लिये कंट्रोल रूम में हेल्पलाईन नंबर, महिला डेस्क एवं अन्य सुविधायें भी प्रदान की जा रही हैं। आपात समय में हेल्पलाईन नंबर अथवा कंट्रोल रूम में तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …