सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).नगरीय निकाय आम चुनाव 2019 के पेडन्यूज आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी समाचार प्रकाशन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति (एम.सी.एम.सी.) के मानिटरिंग विंग के कर्मचारियों को इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, पेडन्यूज आदि के प्रभारियों को उनके कुशल दायित्व निर्वहन के मद्देनजर जिला जनसंपर्क कार्यालय स्थित कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। एम.सी.एम.सी. कमेटी के तहत तीन सेल का गठन किया गया है। इनमें प्रिंट मीडिया मॉनिटरिग सेल, टीव्ही एवं केबल मॉनिटरिंग सेल और सोशल मीडिया/आकाशवाणी मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। प्रिंट मीडिया के सदस्य प्रतिदिन समाचार पत्रों में प्रकाशित जिले से संबंधित राजनैतिक खबरों की क्लिंपंग वाट्सअप ग्रुप में पोस्ट करेंगे। इसके अलावा पेड न्यूज एवं विज्ञापन की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। सोशल मीडिया मानिटरिंग सेल के सदस्य रेडियो, न्यूट पोर्टल, वाट्सअप ग्रुप, फेसबुक आदि में प्रसारित राजनैतिक विज्ञापन एवं समाचार का संकलन करेंगे। टीव्ही/केबल मॉनिटरिंग सेल के सदस्य टीव्ही में प्रसारित जिले से संबंधित राजनैतिक खबरों की जानकारी एकत्र करेंगे। अगले दिन तीनों सेल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्धारित प्रपत्र में अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण में उप संचालक जनसंपर्क ने छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयोग के मीडिया मानिटरिंग से संबंधित निर्देशों से अवगत कराया। प्रशिक्षण में एनआईसी के डीआईओ श्री अमित अग्रवाल, चिप्स के जिला प्रबंधक श्री सुनील साहू, श्री संतोष सितारे, जिला पंचायत के प्रचार सहायक श्री देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत के व्याख्याता श्री हिमांशू डहरिया, जयंत राय, व्याख्याता श्री दीपक यादव और आशुतोष शर्मा उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने खाद्य,नागरीक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल से मुलाकात कर अडभार एवं डभरा मे अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम सेंटर प्रारंभ करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal