सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गनिर्देशन में आज नगरीय निकाय के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियां की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने बताया कि सेक्टर अधिकारी मतदान दिवस के लिए अभी से तैयारी प्रारंभ कर दें। संबधित क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर के संपर्क में रह कर तैयारी का प्रतिवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। बैठक मे बताया गया कि मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी की रिपोर्ट तैयार कर लें। मतदान सामाग्री के वितरण एवं मतदान केन्द्रों तक के परिवहन के लिए रूट चार्ट तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय को रिपोर्ट जमा करें। बैठक में विभिन्न नगरीय निकाय के आर ओ व सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal