Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जोनल और सेक्टर अधिकारी चुनाव कार्य गंभीरता से करें – कमिश्नर…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज). बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री बी.एल. बंजारे ने जांजगीर जिले में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक भी मौजूद थे। बैठक में उपस्थित जोनल और सेक्टर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कमिश्नर श्री बंजारे ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े सभी कार्यो को गंभीरता से करें। ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे उन्होंने अधिकरियों से कहा कि वे प्रत्येक मतदान केन्द्र का निरीक्षण करें और जो भी कमियां हो उसकी जानकारी संबंधित निकाय को दें और केन्द्र में मतदान और मतदाताओं की सभी मूलभूत सुविधाआें की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा ने जिले के सभी नगरीय निकाय चुनाव संपन्न कराने अब तक की प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के 15 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए 36 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …