Breaking News

जांजगीर-चांपा:-समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वास्तविक रकबे के आधार पर करें- कमिश्नर,,,,नगरीय निकाय चुनाव और धान खरीदी की समीक्षा…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री बी.एल. बंजारे ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2019 में धान खरीदी की सभी तैयारियां एक दिसंबर  के पूर्व सुनिश्चित कर लिया जाए उन्होंने किसानां के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान की खरीदी करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज कमिश्नर की धान खरीदी की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक भी उपस्थित थे।

रकबे में कमी की प्रशंसाः-
संभागायुक्त श्री बंजारे ने जांजगीर जिले में धान खरीदी हेतु पंजीकृत किसानों के रकबे में कमी की कार्यवाही की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी हेतु 2 दिन और शेष है। इस दौरान प्रत्येक किसान के पंजीयन में वास्तविक दर्ज करने की कार्यवाही में तेजी करें ।

3161 हेक्टेयर की कमी :-
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में रकबा त्रुटि सुधार का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक 16,993 किसानों के रकबे की त्रुटि को सुधार किया जा चुका है। इस कार्य से अब तक 3161 हेक्टेयर की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर के पूर्व करीब 5 हजार हेक्टेयर रकबे की कमी आ जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जांजगीर जिले में बिचौलियों पर निगरानी हेतु 10 टीम बनाई गई है। अब तक 82 प्रकरणों में 18023 क्विंटल धान और 12 वाहन जप्त किये जा चुके हैं। जिला पंजीयक सहकारिता ने बताया कि सभी 209 खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। खरीदी का सतत निरीक्षण करने जिला स्तर पर टीमों का गठन कर लिया गा है। कमिश्नर ने कहा कि जांजगीर जिला धान के रकबा सुधार कार्य में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने धान के अवैध भण्डारण, परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कोचिंयों और दलालों पर विशेष निगरानी रखने कहा। उन्होंने धान खरीदी हेतु खरीदी केन्द्रों के समुचित व्यवस्था, धान के परिवहन, भण्डारण आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री तीर्थराज अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़़ा, एस.डी.एम. चांपा श्री बजरंग दुबे, एस.डी.एम. जांजगीर श्री मेनका प्रधान सहित सेक्टर, जोनल आफिसर, धान खरीदी से संबंधित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …