सुनिल बर्मन@जैजैपुर(एचकेपी 24 न्यूज).सिर दर्द से परेशान कक्षा 7 वीं की पढने वाली एक छात्रा जब कक्षा में सिर नीचे झुका कर बैठी हुई थी।तब गणित के शिक्षक ने मन लगाकर नहीं पढ़ने की बात कहते हुए कक्षा के सभी 16 छात्राओं की पिटाई कर दिया।इससे कुछ छात्राओं के हाथ एंव हथेली में चोट आई है।इसकी शिकायत जब छात्राओं ने बीईओ से किया।तब बीईओ और संकुल प्रभारी मौके पर पहुंचे।बीईओ ने मामले की जांच कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बात कहा है।जैजैपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला में बुधवार 27 नवम्बर को गणित विषय के शिक्षक चंद्राश पटेल कक्षा 7 वीं कक्षा में पहुंचे थे।तब एक छात्रा सिर नीचे कर बैठी हुई थी।इससे आक्रोशित शिक्षक ने गणित की पढ़ाई में नाटक करने की बात कहते हुए कक्षा में उपस्थित सभी 16 छात्राओं की एक-एक कर बारी-बारी से पिटाई कर दिया।जिसके कारण छात्राओं के हथेली एंव हाथ में निशान पड़ गए।इसकी सूचना किसी अभिभावक के माध्यम से छात्राओं ने बीईओ को दिया।तब बीईओ संकुल प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे।वही दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहा।इस बारे मे छात्राओ का पिटाई करने वाला शिक्षक चंद्राश पटेल का कहना है कि वे अपने साथ डंडा लेकर शाला नहीं पहुंचे थे।छात्राए ही डंडा शाला लाए थे।छात्राओं की बेरहमी से पिटाई नहीं की गई है।पढ़ाई में ध्यान नहीं है कहकर चेतावनी स्वरुप मारा हूं।वही प्रधान पाठक पिटाई की जानकारी छात्राओं ने दी है।उस समय वे लंच पर थी। इसलिए उन्हें जानकारी नहीं थी।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal