सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज तहसील मालखरौदा और जैजैपुर कार्यालय में राजस्व, खाद्य, सहकारिता सहित संबधित अधिकारियो की बैठक लेकर किसान पंजीयन में रकबा सुधार कार्य की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि रकबा सुधार कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संबधित तहसीलदार व नायब तहसीलदार की है। सुधार कार्य की प्रगति की नियमित रिपोर्ट जिला कार्यालय को देंगे। सुधार किए गए कार्य की रैण्डम जांच भी की जाएगी। किसी पंजीयन में रकबा एण्ट्री पाए जाने पर पटवारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सक्ती एसडीएम श्री सुभाष राज सिंह, खाद्व व सहकारिता विभाग के जिला अधिकारी, संबधित क्षेत्र के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, उपार्जन केन्द्रों के कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित सबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal