सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनक प्रसाद पाठक ने जांजगीर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव 2019 के दौरान काननू व्यवस्था एवं चुनाव कार्य निर्विघ्न और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने अधिकारियों को असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।जिला दण्डाधिकारी ने सभी एस.डी.एम., अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), कार्यपालिक दण्डाधिकारी और सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आदेश जारी कर नगरीय निकाय चुनाव 2019 स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने असमाजिक तत्वों और अपराधिक गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों को चिन्हिंत करने और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं जिनके द्वारा चुनाव कार्य के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जा सकती है। आदेश में ऐसे ग्राम, क्षेत्र, जहां पूर्व में जाति, धार्मिक, राजनैतिक या समाजिक विवादों में संलग्न व्यक्तियों के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही करने कहा गया है जो गत नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से संलग्न रहें हो जिनके विरूद्ध आपसी तनाव, झगड़े की जानकारी प्राप्त हुई हो, इन कर्मियां के विरूद्ध धारा 107, 116 दंड प्रक्रिया संहिता का पालन कर बंधपत्र निष्पादन की कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारियों से कहा गया है कि प्रभावी कार्यवाही की दृष्टि से थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में समीक्षा करें। ऐसे व्यक्ति जो आदतन अपराधी प्रवृत्ति तथा लोक शांति भंग करने की गतिविधियों में लिप्त रहते हैं, उनके विरूद्ध धारा 107,116 के अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत तत्काल कार्यवाही की जाए। कार्यवाही के समय यह ध्यान रखा जाए कि विविध प्रावधानों का पालन हो तथा जहां आवश्यक हो अनावेदक को मौके पर सुना जा कर उसका उत्तर या बयान अंकित किया जाए।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal