Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मनरेगा में श्रमिकों को 100 दिवस रोजगार देने का लक्ष्य पूरा करें-कलेक्टर,,,बम्हनीडीह विकासखण्ड की समीक्षा बैठक संपन्न…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना में श्रमिकों को एक वर्ष में 100 दिन रोजगार देने का लक्ष्य पूरा करने की कार्यवाही करें। जनपद  पंचायत बम्हनीडीह में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने जिन ग्रामों के गौठानों में कार्य स्वीकृत किये गये हैं।

उन कार्यां को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्हांने गौठानों के पास चारागाहों में मवेशियों के पेयजल की व्यवस्था के लिए बोर खुदाई और स्थापना का कार्य शीघ्र कराने कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना में पात्र हितग्राहियों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने की कार्यवाही और योजना का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में जनपद पंचायत बम्हनीडीह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुबेर सिंह उरेती, विकास विस्तार अधिकारी मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी और रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …