Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नगरीय निकाय चुनाव 2019,,,रिटर्निंग,सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर एवं जिला निर्वचन अधिकारी श्री जनक प्रसाद पाठक ने जांजगीर-चांपा जिले में नगरीय निकायों के आम चुनाव 2019 सुचारू रूप से संपन्न कराने रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के लिए कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक रिटर्निंग और अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी जांजगीर-नैला सहायक रिटर्निंग अधिकारी हांगे।इसी प्रकार नगर पालिका अकलतरा के लिए श्री मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तीर्थराज अग्रवाल रिटर्निंग और तहसीलदार अकलतरा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी अकलतरा सहायक रिटर्निंग, नगर पालिका परिषद चांपा के लिए चांपा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री बजरंग दुबे रिटर्निंग और नायब तहसीलदार चांपा तथा तहसीलदार चांपा सहायक रिटर्निंग, नगर पालिका परिषद सक्ती के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती रिटर्निंग और नायब तहसीलदार तथा मुख्य नगर पालिका  अधिकारी सक्ती सहायक रिटर्निंग, नगर पंचायत खरौद के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी रिटर्निंग और नायब तहसीलदार पामगढ़ तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी खरौद सहायक रिटर्निंग, नगर पंचायत शिवरीनारायण के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा रिटर्रिंग और नायब तहसीलदार शिवरीनारायण तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवरीनारायण सहायक रिटर्निंग आफिसर, नगर पंचायत बलौदा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अन्वेश घृतलहरे रिटर्निंग और तहसीलदार बलौदा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलौदा सहायक रिटर्निंग, नगर पंचायत बाराद्वार के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती रिटर्निंग और तहसीलदार बाराद्वार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नया बाराद्वार सहायक रिटर्निंग, नगर पंचायत अड़भार के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल रिटर्निंग और तहसीलदार मालखरौदा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी अड़भार सहायक रिटर्निंग, नगर पंचायत राहौद के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री श्याम सिंह पैकरा रिटर्निंग और तहसीलदार पामगढ़ तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहौद सहायक रिटर्निंग, नगर पंचायत नवागढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान रिटर्निंग और तहसीलदार नवागढ़ तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवागढ़ सहायक रिटर्निंग, नगर पंचायत सारागांव के लिए तहसीलदार चांपा श्री रामविजय शर्मा रिटर्निंग और नायब तहसीलदार बम्हनीडीह तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारागांव सहायक रिटर्निंग, नगर पंचायत जैजैपुर के लिए तहसीलदार सक्ती रिटर्निंग, तहसीलदार जैजैपुर तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैजैपुर सहायक रिटर्निंग, नगर पंचायत चन्द्रपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  डभरा रिटर्निंग और नायब तहसीलदार चन्द्रपुर तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी चन्द्रपुर सहायक रिटर्निंग एवं नगर पंचायत डभरा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  डभरा रिटर्निंग और तहसीलदार डभरा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी डभरा को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …