सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय आम निर्वाचन 2019-20 के लिए समय अनुसूचि जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ नगरपालिक अधिनियम के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन सूचना का प्रकाशन 30 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना एवं मतदान केन्द्रों के सूची भी प्रकाशित की जाएगी। नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही भी 30 नवंबर से ही प्रारंभ होगी । नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की सवींक्षा 07 दिसंबर से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी 09 दिसंबर को दोपहर 03 बजे तक नाम निर्देशन वापस ले सकेंगे। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीकों का आंबंटन 09 दिसंबर को होगा। मतदान 21 दिसम्बर को प्रातः 08 बजे से दोपहर 05 बजे तक होगा। मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 24 दिसंबर को होगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal