Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नगरीय निकाय चुनाव कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनक प्रसाद पाठक ने जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2019 सुचारू रूप से संपन्न कराने विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंप दिया हैं। कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं के कार्य के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को अपने दायित्व का गंभीरता  पूर्वक और सामयिक निर्वहन  करने के निर्देश दिये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने 18 प्रभारी अधिकारियों और 50 सहायक प्रभारी अधिकारियां की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम को नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 के संपूर्ण कार्या के पर्यवेक्षण, निरीक्षण आदेश का क्रियान्वयन, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान हेतु कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना, शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करना, संवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन तथा तदनुरूप सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर के प्रयोग पर नियंत्रण, सम्पत्ति विरूपण की रोकथाम, आदर्श आचार संहिता का पालन करना, श्री सचिन भूतड़ा संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन के वैधानिक दायित्वों का निर्वहन, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित निर्वाचन अधिसूचना की तैयारी और प्रकाशन, मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, नगरीय निकायों के आरक्षण की स्थिति, वार्ड, अध्यक्ष, पद, प्रकाशन की कार्यवाही, रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही, सामयिक प्रतिवेदन आयोग को भेजना, आयोग से प्राप्त पत्रों एवं निर्देशों को सर्वसंबंधितों को प्रसारित करना, श्री रामकुमार कृपाल डिप्टी कलेक्टर को मतदाता सूची की उपलब्धता, त्रुटिहीनता एवं वैधानिक पूर्ति रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से पूर्ण कराकर निर्वाचन योग्य सुनिश्चित कराना, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुद्रण किये गये मतदाता सूची का सेट तैयार करना एवं पंजी संधारित करना, रिटर्रिंग आफिसर को वार्डवार मतदाता सूची की आवश्यकतानुसार प्रतियां निर्वाचन प्रयोजन हेतु सौंपना, विक्रय मूल्य की जानकारी देना तथा हिसाब रखने की व्यवस्था करना, चिन्हित प्रति की व्यवस्था हेतु रिटर्निंग आफिसर को निर्देश देना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर, पामगढ़, चांपा, सक्ती एवं डभरा को मतदान केन्द्रों का निर्धारण, निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल, स्ट्रांग रूम, एवं मतगणना स्थल का चयन एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना, उपरोक्त कार्या हेतु आवश्यकतानुसार दल गठन करना, नियमानुसार जूलुस, रैली, सभा, वाहन प्रयोग, ध्वनि विस्तारक यंत्रों आदि के प्रयोग की अनुमति प्रदान करने का दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार श्री मनीष मिश्र सहायक संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी को मतदान सामग्री उपलब्धता एवं वितरण, आवश्यकता का आकलन, राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर से आवश्यक सामग्री की प्राप्ति की व्यवस्था, स्थानीय क्रय हेतु निविदा आमंत्रण एवं क्रय व्यवस्था, वितरण केन्द्रों को सामग्री वितरण, श्री अन्वेष घृतलहरे डिप्टी कलेक्टर को मतदान, मतगणना दल का अनुमोदन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, रिटर्निंग आफिसर से प्राप्त मतदान दल गठन का अनुमोदन, अनुविभागीय अधिकारियों से प्राप्त जोनल सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति सेक्टर मजिस्ट्रेटद की नियुक्ति, श्री अमित कुमार अग्रवाल जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को सम्पूर्ण निर्वाचन अवधि में कम्प्यूटरीकरण संबंधी समस्त कार्य, कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर से संबंधित कार्यो का सर्वसंबंधितों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन, श्री जे.एन. सिंह जिला कोषालय अधिकारी को मतपत्रों की मुद्रण व्यवस्था, पदवार मतपत्र मुद्रण हेतु आंकलन करना एवं पंजी संधारण करना, पदवार मुद्रण हेतु दल गठित करना, मुद्रणालय भेजने की कार्यवाही एवं सुरक्षित रखना, मतपत्रों का विवरण रिटर्निंग आफिसरों को दिया जाना, श्री मनीष मिश्र सहायक संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी को सांख्यिकी जानकारी समयावधि में राज्य निर्वाचन आयोग को भेजना, अभ्यर्थियों से संबंधित सामयिक जानकारी का प्रेषण, निर्वाचन अधिकारी का प्रतिवेदन रिटर्निंग आफिसरों से प्राप्त करना, प्रतिवेदन के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजना, श्री के.एस. पैकरा डिप्टी कलेक्टर को निर्वाचन अवधि में प्राप्त शिकायतों का निराकरण तथा निर्वाचन शिकायत संबंधी समस्त आवश्यक कार्यवाहियां, प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण के दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्वाचन संबंधी समस्त कार्या के प्रशिक्षण के व्यवस्था एवं पर्यवेक्षक करना, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर को वाहन व्यवस्था, वितरण केन्द्र प्रभारी के माध्यम से वाहन आवश्यकता का आंकलन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ हेतु वाहन उपलब्धता की जानकारी का संकलन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती को वाहनों के पी ओ एल, मरम्मत पंजी संधारण तथ लागबुक व्यवस्था करना, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा को निर्वाचन प्रेक्षक, जोनल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मतदान दलों के परिहवन हेतु वाहन उपलब्ध कराना, श्री रामकुमार कृपाल डिप्टी कलेक्टर को रूटचार्ट एवं मानचित्र निर्माण, वितरण केन्द्र प्रभारियों से जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की जानकारी प्राप्त कर रूट चार्ट एवं मानचित्र तैयार करना, वितरण केन्द्र प्रभारियों से मतदान दलों का परिवहन कार्यक्रम प्राप्त कर अनुमोदन कराना, वाहन परिचालक की नियुक्ति को अनुमोदन कराना, रूट चार्ट की प्रतियां तैयार करना, सेक्टर अधिकारियों के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य, राज्य पर्यवेक्षक हेतु 03 प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी हेतु 2 प्रतियां तैयार करना, श्री एन.के. सूर को जिला आबकारी अधिकारी को प्रेक्षक समन्वयक, आवश्यक चाही गई जानकारी उपलब्ध कराना एवं व्यवस्था करना, श्री जे.एन. सिंह जिला कोषालय अधिकारी एवं श्री गजेन्द्र सिदार लेखा अधिकारी जिला पंचायत को निर्वाचन व्यय लेखा परीक्षण, रिटर्निंग आफिसरों को निर्वाचन व्यय संबंधी जानकारी देना, निर्वाचन व्यय लेखा संबंधी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन, सर्वसंबंधित अधीनस्थ दलों को प्रदान करना, जिले के समस्त निकायों के निर्वाचन व्यय लेखा कार्या की समीक्षा करना एवं तत्संबंधी जानकारी का संकलन कर भेजना, श्री रमाकांत सोनी सहायक खनिज अधिकारी को सूचना केन्द्र एवं जिला कंट्रोल रूम में स्थित कोड नंबर 07817-222028 उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों, आदेशां को सर्वसंबंधितों को प्रसारित करना, निर्वाचन अवधि में दूरभाष प्राप्त शिकायतों का अभिलेख संधारण करते हुए निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करना और श्री एम.आर. सहारे उप संचालक जनसंपर्क को प्रचार सामग्री द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारियो के संज्ञान में लाना, निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में समय-समय पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया की बैठके आहूत करना, तथ्यों को एकीकृत करते हुए प्रेस विज्ञप्तियां तैयार करना, पत्रकारों को नियमानुसार मतदान दिवस एवं मतगणना हेतु प्राधिकार पत्र जारी करने की व्यवस्था करना, पेड न्यूज आदि मामलों पर कार्यवाही और प्रभारी अधिकारी मीडिया सर्टिफिकेट एण्ड मानिटरिंग कमेटी का दायित्व सौंपा गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डभरा:- निर्धारित समय हो जाने के पश्चात् शनिवार 07 मार्च 2026 को सुबह 07.40 बजे शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भर्रीभांठा फरसवानी,07.45 बजे एक ही परिसर मे संचालित होने वाले शासकीय नवीन प्राथमिक शाला फरसवानी शासकीय जनपद प्राथमिक शाला फरसवानी एवं शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला का हिन्देश एजुकेशन एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन टीम को संचालन नही किए जाने मिलने पर मनमानी एवं लापरवाही कार्य शैली अपनाने वाले प्रधान पाठक सह सहयोगी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर व्यवस्था मे सुधार लाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने जिला एवं ब्लॉक स्तर के शिक्षा विभाग का अधिकारियो को लिखा जा रहा पत्र…

🔊 Listen to this