Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नगरीय निकाय चुनाव 2019,,अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन स्वतंत्र,निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से करें-कलेक्टर,,चुनाव शाखा प्रभारियों की बैठक…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी पूर्वाग्रह से मुक्त होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में नगरीय निकाय चुनाव हेतु शाखा प्रभारियां की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को उक्त आशय के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने कार्य तटस्थ रूप से संपादित करें उन्होंने प्रत्येक शाखा प्रभारियों से उनके द्वारा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी सी.एम.ओ. अपने नगर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा उन्हें सुविधाजनक मतदान के लिए पूर्व तैयारी कर लें। उन्होंने संपत्ति विरूपण के विरूद्ध शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ए. आर. ओ. को नामांकन के पश्चात मतपत्रों के मुद्रण के कार्य की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में पीठासीन और मतदान अधिकारियों की नियुक्ति हेतु तैयारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक में काननू व्यवस्था, मतदान सामग्री वितरण, यातायात व्यस्था, जुलूस, सभा, रैली के लिए अनुमति, मतदान गणना दल प्रशिक्षण, शिकायतों का निराकरण, वाहन व्यवस्था, पर्यवेक्षक, निर्वाचक व्यय लेखा, चुनाव नियंत्रण कक्ष, एम.सी.एम.सी. सहित अन्य सभी शाखाओं के प्रभारियों के कार्या की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम सहित नगरीय निकाय चुनाव के शाखा प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …