सुनिल वर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जांजगीर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले की आम जनता से उनकी समस्याएं जानी और उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर जनचौपाल में आज जिला मुख्यालय जांजगीर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी मांग और समस्या आधारित आवेदन कलेक्टर को दिये। जनचौपाल में आज कुल 90 आवेदन मिले। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का निराकरण यथाशीघ्र करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, एस.डी.एम. जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान सहित अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal