सुनिल वर्मन@मनेन्द्रगढ(एचकेपी 24 न्यूज).हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक हिन्देश यादव ने बुधवार 4 सितम्बर को आदिम जाति कल्याण विभाग बालक आश्रम ताराबहरा का भ्रमण किया।जहां के साफ-सफाई के स्थिति एंव सोने की बिस्तर का स्थिति के जायजा लिया।वही बच्चो से रात मे सोकर सुबह उठने के नाश्ता से लेकर रात मे सोने के पूर्व खाना खाने तक क्या-क्या दी जाती है।उसका जानकारी लिया।उतना तक के स्थिति को लेकर श्री यादव संतुष्ट नजर आए।उसके पश्चात् श्री यादव ने बच्चो से तबियत को लेकर जानकारी लेने लगे।तब एक-एक कर बच्चा अपना-अपना स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी देने लगे।किसी ने चिकन पॉक्स,किसी ने पेट मे जलन,तो किसी ने गला से दर्द होने का जानकारी दिया।आश्रम के अधिकांश बच्चा किसी न किसी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से ग्रसित नजर आ रहे थे। इसके पश्चात् श्री यादव ने बच्चो के समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसडीएम मनेन्द्रगढ को अवगत करवा कर बच्चो के समस्या का निराकरण करवाने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करने का निवेदन किया।एसडीएम श्री चौहान ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल ताराबहरा के बालक आश्रम मे स्वास्थ्य शिविर लगा कर प्रत्येक बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार करने निर्देशित किया।एसडीएम श्री चौहान का निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के टीम ने ताराबहरा बालक आश्रम मे शिविर लगाकर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया।वही तत्कालिक प्रशासनिक पहल करवाने के लिए एसडीएम श्री चौहान को बच्चो ने धन्यवाद दिया।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal