सुनिल वर्मन@कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर ने आज यहां जिला कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के बाद सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में जन चोैपाल के माध्यम से 52 आम लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।जिले के विभिन्न जगहों से आये लोगों ने अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को दिये। जिसमें ग्राम कसरा के धनुशधारी प्रसाद साहू ने दुकान से सामान चोरी होने, चरचा कालरी वार्ड नंबर 15 की जमीला खातून ने गैस चूल्हा तथा ग्राम छिंदिया के षिवमंगल एवं परमेश्वर ने जंगली बांस का ठेका दिलाने सहित 52 लोगों ने अपने आवेदन पत्र दिये। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को उचित समय में निराकरण कर जिला कार्यालय को अवगत कराने के निर्देष दिये। इस अवसर पर जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal