सुनिल वर्मन@कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज शुक्रवार 26 जुलाई को अपने भ्रमण के दौरान जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम टेंगनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों में घूम घूम कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित चिकित्सक एवं नर्सों को आवष्यक निर्देश दिये।कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई की उपलब्धता एवं मेडिकल स्टाफ के कार्यव्यवहार की जानकारी ली तथा एंटी स्नेक वेनम, एंटी रैबिज वैक्सीन का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेषानी नहीं होनी चाहिए। जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर हो सकता है उनका उपचार तत्काल करें तथा जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकता है उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करने में देरी नहीं करें। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में संधारित दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर बैकुण्ठपुर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पी व्ही खेस सहित चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal