जांजगीर-चांपा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ग्राम पीथमपुर में केशव कुंज का निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर वे भावविभोर हो गए। वे खुश होकर बड़े वृक्षो को निहारने लगे। वृक्षो की उपयोगिता व महत्व पर चर्चा करते हुए वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।ज्ञात हो कि श्री पाठक ने वर्ष 2005-2006 में जांजगीर-चांपा जिला पंचायत सीईओ के पद पर रहते हुए केशव कुंज योजना के तहत ग्राम पीथमपुर में आम, आवंला, करंज सहित विभिन्न प्रजाति के करीब 500 पौधे लगवाए थे।अब ये पौधे विशाल वृक्ष का रूप ले चुके हैं। पांच एकड़ में लगाए गए इन वृक्षों की ऊंचाई करीब 20 से 25 फीट की हो गयी है।पेडों की हरियाली व ठंडी छांव सहज ही लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है। पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे है। प्रकृति की सुंदरता में पेड़ पौधो की महत्वपूर्ण भूमिका है। निरीक्षण के दौरान, डाॅ परस शर्मा, सतीश सिंह सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal