जांजगीर-चांपा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने जांजगीर के भीमा तालाब परिसर मे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।श्री पाठक ने नीम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया।उपस्थित लोगो से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व पर चर्चा किया। परिसर में नीम, आंवला व गुलमोहर के कुल 30 पौध लगाए गए। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिए। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब द्वारा किया गया। क्लब द्वारा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गयी। वृक्षारोपण के दौरान क्लब के रघुराज पाण्डे, डाॅ परस शर्मा, श्रवण सिंह, देवेश सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
HKP24News Online News Portal