मालखरौदा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव बुधवार 3 जुलाई को किरकार पहुंचे थे।जहां के शास.प्राथ.शाला छोटे किरकार मे अध्ययनरत् बच्चो से मुलाकात कर बच्चो से चर्चा किया।बच्चो को ज्ञानवर्धक जानकारियां देकर मनोबल बढाया।चर्चा के दौरान कक्षा 3 री के बच्चो ने पर्यावरण किताब नही मिलने का जानकारी दिया।समस्त बच्चो ने खेल सामग्री शाला मे उपलब्ध नही होने के बारे मे जानकारी दिया।बच्चो से जानकारी मिलने पश्चात् श्री यादव ने ने प्रधान पाठक से पूछा कि खेल गढिया योजना के तहत् आपका शाला के बैंक खाता मे बच्चो के लिए खेल सामग्री खरीदी करने 3000 रुपए जमा हुआ की नही?प्रधान पाठक ने कहा कि शाला के बैंक खाता मे राशि जमा हो गया है।जिसे सुन कर श्री यादव ने प्रधान पाठक से कहा कि बच्चे क्या-क्या खेल सामग्री अपने शाला मे चाहते है।बच्चो के साथ बैठ कर सूची तैयार कीजिए।श्री यादव ने प्रधान पाठक से पूछा कब तक बच्चो का खेल सामग्री शाला मे उपलब्ध हो जाएगा।प्रधान पाठक ने कहा 3 दिवस के अन्दर मे शाला के बैंक खाता से पैसा निकाल कर खेल सामग्री खरीदी कर शाला मे उपलब्ध करवा दूंगा।श्री यादव ने प्रधान पाठक से कहा कि नियमानुसार कार्य कीजिएगा।तो शाला मे बच्चो के दर्ज संख्या मे लगातार बढोत्तरी होगा।लापरवाही बरतने पर शाला का स्तर गिरेगा।जिसका सीधा प्रभाव बच्चो के शाला मे दर्ज संख्या का कमी होने के रुप मे सामने आएगा।जो अच्छी बात नही है।शाला का स्तर ऊंचा करने बच्चो के हित मे आप लोग जो-जो प्रयास करेंगे।उसमे हम आप लोगो को हर संभव मदद करेंगे।इस तरह से श्री यादव ने प्रधान पाठक से शाला एंव बच्चो के हित मे हर संभव प्रयास करने का निवेदन किया।श्री यादव शाला के कक्षो का स्थिति,शौचालय का स्थिति,मिड डे मील योजना का स्थिति,किताब का स्थिति,बिजली व्यवस्था एंव जल व्यवस्था के स्थिति से रुबरू हुए।उसके पश्चात् श्री यादव ने कहा कि खेल गढिया योजना के तहत् खेल सामग्री उपलब्ध न होने को छोड कर अन्य स्थिति शाला का सामान्य है।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal