Breaking News

मालखरौदा:-पिहरीद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे कक्षा 12 वी उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियो को मिला निःशुल्क स्थानांतरण प्रमाण पत्र,,,अधिकारियो को समस्या के बारे अवगत करवाकर पहल करवाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव के प्रति विद्यार्थियो ने किया धन्यवाद ज्ञापित…

मालखरौदा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।मंगलवार 25 जून को करीब आधा दर्जन विद्यार्थियो ने पिहरीद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे कक्षा 12 वी उत्तीर्ण होने के पश्चात् स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने के नाम पर 230 रुपए से लेकर 330 रुपए तक का शुल्क लेने का जानकारी दी गयी थी।वही शुल्क लेने के रसीद नही देने का जानकारी ली गयी थी।इससे अवैध वसूली की जाने का भी संदेह हुआ।विद्यार्थियो ने नियमानुसार निःशुल्क स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान करवाने का निवेदन श्री यादव से की गयी।उसके पश्चात् विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,शैक्षणिक जिला सक्ति डीईओ एंव जिलाधीश को विद्यार्थियो का समस्या के बारे मे जानकारी दी गयी।जिसके परिणामस्वरुप बुधवार 26 जून को विद्यार्थियो को नियमानुसार निःशुल्क स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान की गयी।विद्यार्थियो ने स्थानांतरण प्रमाण पत्र निःशुल्क प्रदान करवाने मे विशेष भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …