मालखरौदा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव बुधवार 26 जून को बिलाईगढ मे संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचे थे।जहां पढने वाले विद्यार्थियो से श्री यादव ने मुलाकात कर हालचाल जाना।इस दौरान श्री यादव ने विद्यार्थियो से पूछा कि विद्यालय मे कोई परेशानी तो नही हो रही है?इस सवाल का बच्चे जवाब दे पाते।उसके पहले ही श्री यादव ने देखा विद्यालय मे 2-3 बच्चे चालू पंखा के नीच बैठे है।तो अधिकांश बच्चे थोडा दूर बन्द खराब पडे पंखा के नीचे पसीना से लथपथ बैठे हुए है।श्री यादव ने बच्चो के हित का ख्याल रख कर सभी बच्चो को चालू पंखा के नीचे बैठवाकर पढाई जारी रखवाकर पसीना से लतफत बच्चो को गर्मी से राहत दिलवाया।बन्द खराब पडे पंखा का आवश्यक मरम्मत करवाकर शीघ्र ही चालू करवाने के लिए शिक्षको से कहा।शिक्षको ने कहा कि आगामी 1-2 दिवस मे पंखा को आवश्यक मरम्मत करवाकर ठीक करवा देंगे।श्री यादव ने शिक्षको से कहा कि प्रत्येक बच्चा का विशेष ख्याल रखिए।विद्यालय मे शिक्षक के साथ-साथ ही बच्चो का माता-पिता भी आप लोग ही है।उनको उनका हक दिलवाकर खुश रख कर पढाने-लिखाने का हर संभव प्रयास कीजिए।पालको का पूरा समर्थन आप लोगो को मिलेगा।बच्चो के हित मे कार्य करने के दौरान कोई भी परेशानी आए तो हमको बताईएगा।बच्चो के हित मे जारी प्रयास मे आने वाला समस्या को दूर करवाने पालको को विद्यालय जाने के लिए निवेदन करेंगे।श्री यादव मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन,जल सुविधा,शौचालय का स्थिति कक्षो का वर्तमान स्थिति से रुबरु होकर आवश्यक सुधार लाने शिक्षको को सुझाव दिया।श्री यादव ने बच्चो से कहा कि विद्यालय मे कुछ भी परेशानी होता है,तो सीधा मुझको फोन करिएगा।हम आप बच्चो के समस्या को दूर करवाने हर संभव प्रयास करेंगे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal