जांजगीर-चांपा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव को फोन कर आधा दर्जन विद्यार्थियो ने अपना-अपना समस्या बताकर समस्या का निराकरण करवाने मे मदद करने के लिए निवेदन किया।उन विद्यार्थियो का समस्या एक ही था।वही समस्या एक ही विद्यालय से सम्बंधित था।विद्यार्थियो ने एक -एक करके श्री यादव को फोन पर बताया कि वो पिहरीद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे शिक्षा सत्र 2018-19 के दौरान कक्षा 12 वी का पढाई कर रहे थे।कक्षा 12 वी का बोर्ड परीक्षा मे उत्तीर्ण हो गए है।इसलिए अपने विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने पहुंचे थे।विद्यालय वालो ने 230 रुपए जमा कर स्थानांतरण प्रमाण पत्र ले जाना करके बोले।निःशुल्क स्थानांतरण प्रमाण पत्र मिलेगा सोचकर।उतना पैसा लेकर स्कूल नही पहुंचे थे।इसलिए बीना स्थानांतरण प्रमाण पत्र लिए ही अपने घर वापस आ गये है।जो-जो पैसा जमा कर स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे थे।उनको राशि प्राप्ति का कोई रसीद नही दी जा रही थी।इसलिए संदेह है,कि अवैध वसूली विद्यालय मे की जा रही है।इसको रोकवाकर नियमानुसार हम विद्यार्थियो को निःशुल्क स्थानांतरण प्रमाण पत्र को दिलवाइये।इस तरह से विद्यार्थियो ने अपना स्थानांतरण प्रमाण पत्र सम्बंधित समस्या के बारे मे फोन पर श्री यादव को जानकारियां दिया।उसके पश्चात् श्री यादव ने विद्यार्थियो से कहा कि अगर नियमानुसार स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए विद्यालय वालो को शुल्क लेने का नियम नही होगा।वही विद्यार्थियो को निःशुल्क स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने का नियम होगा।तो आप सभी विद्यार्थियो को निःशुल्क स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिलवाएंगे।आप विद्यार्थियो को कोई चिन्ता करने का आवश्यकता नही है।जब विभागीय अधिकारियो से स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए विद्यार्थियो को शुल्क देने को पडता है या नही,,,इसका सवाल करके जवाब जानने का प्रयास की गयी।तब अधिकारियो ने कहा कि स्थानांतरण प्रमाण पत्र विद्यार्थियो को निःशुल्क प्रदान की जानी है।किसी भी विद्यार्थी को स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को कोई शुल्क के रुप मे पैसा देने का आवश्यकता नही है।उसके पश्चात् श्री यादव ने जिलाधीश,शैक्षणिक जिला सक्ति डीईओ और मालखरौदा बीईओ को बच्चो के समस्या का जानकारी भेज कर बच्चो के समस्या को जल्द से जल्द दूर करवाने का निवेदन किया।इसके साथ ही बच्चो के व्दारा बताए गए जानकारी का जांच करवा कर जांच उपरांत जो भी अवैध वसूली कर रहा होगा,उसके खिलाफ उचित कार्रवाही करवाने के लिए निवेदन की गयी।विद्यार्थियो को नियमानुसार निःशुल्क स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान करने विधालय के प्रभारी को निर्देशित करने का निवेदन की गयी।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal