जांजगीर-चांपा(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ को धान के कटोरे के रूप में जाना जाता है। लेकिन धान उत्पादन करने वाले अन्नदाताओं को उनके मेहनत का सम्मानजनक दाम नहीं मिल पाता था। ऐसे समय में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार ने अपनी पहली मंत्री मंडल की बैठक में प्रदेश के किसानो से 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर किसानों के चेहरों में नयी मुस्कान ला दी।किसानों से 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने वाला छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला राज्य है। किसानों को 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत मिलने से उनमे खुशहाली आयी है। इसी क्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में जांजगीर-चांपा जिले में संचालित 105 धान उपार्जन के माध्यम से एक लाख 47 हजार 234 किसानों से 1893 करोड़ 38 लाख 14 हजार से अधिक की राशि की 75 लाख 73 हजार 525 क्विंटल धान की खरीदी होेने पर किसानों के गालों मे लाली आयी है। इसका उदाहरण ग्राम तागा के किसान श्री गजानंद यादव है। श्री गजानंद यादव ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में फसल अच्छी हुई है। समर्थन मूल्य में वृद्धि होने से किसानों का उत्साह बढ़ा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 48 क्विंटल धान बेचा गया। विगत वर्ष की तुलना में उसे 30 हजार रूपए की अधिक की आमदनी हुई। इस राशि से उनके द्वारा अपने मकान का मरम्मत कराया गया। वह अब सुख-चैन से जीवन यापन कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम मुड़पार के किसान श्री मनहरण पटेल ने राज्य सरकार को किसानों का शुभचिंतक बताते हुए कहा कि उसने अपने तीन एकड़ खेत का 45 क्विंटल धान सोसाईटी में बेचा। विगत वर्ष की तुलना में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में उसे 22 हजार रूपए से अधिक की आमदनी हुई। आमदनी की राशि से वह अपने परिवार की अन्य जरूरतो पर खर्च किया। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal