बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।सरकंडा क्षेत्र में दो परिवारों ने हिम्मत का परिचय देते हुए चोरों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई।इस बहादूरी के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने उनका सम्मान किया।इसके साथ ही जन चौपाल लगाकर नशे के खिलाफ मुहिम की शुरुआत किया।चिंगराजपारा में 10 जून को दो जगह चोरी हो गई थी। इस बात की जानकारी मोहल्ले में रहने वाले राजू सोनी व मनोहर देवांगन को हुआ।दोनों ने अपने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच किया। इसमें चोर नजर आ रहे थे।इस बात की जानकारी पुलिस को दिया।पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ लिया।इस बहादूरी के लिए दोनो लोगो को सम्मानित करने पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल शुक्रवार को उनके मोहल्ले पहुंचे।वहां पर जन चौपाल लगाकर दोनों लोगो को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने एएसपी ओपी शर्मा, एएसपी संजय कुमार ध्रुव, सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी, पुलिस जन मित्र व पुलिस बल के साथ जनता की शिकायतें सुनीं।वही नशे की गिरफ्त से नाबालिगों को निकालने के लिए जागरूक किया।युवा पुलिस अधीक्षक को अपने मध्य पाकर लोग बहुंत खुश नजर आ रहे थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal