जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव गुरुवार 6 जून को आम जनता के समस्याओ से रुबरु होने मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला ग्राम तुलसीडीह पहुंचे थे।जहां के लोगो ने अपना मुख्य समस्या पनखती तालाब के पानी का गाढा हरा खराब होने को बताया।लोगो ने बताया कि वर्षो से तालाब का सफाई नही हुआ है।वही तालाब के पानी को बदला नही गया है।पानी जस का तस पडा हुआ है।जिसके कारण पानी से बदबू आता है।निस्तारी के लिए एक मात्र तालाब होने के कारण पनखती तालाब के पानी का उपयोग करने ग्रामीण मजबूर हो रहा है।ग्रामीणो ने कहा कि पनखती तालाब के पानी को पूरी तरह से सुखा कर बोरवेल से नया सिफ पानी डालने का आवश्यकता है।जिससे तालाब के गंदा पानी से लोगो को छूटकारा मिल सकेगा।ग्रामीण बताते है,कि पनखती तालाब का पानी इतना अत्यधिक खराब है,कि पिछले वर्ष कई लोग खुजली दाद चर्म रोग पीलीया रोग का शिकार हो गये थे।इस समस्या का निराकरण करवाने बेहद जरुरी है।जब श्री यादव ने गांव के पिछडे मुहल्ला ढाबाखार के लोगो से मुलाकात किया।तब लोगो ने कहा कि हमारा मुहल्ला मे करीब 30 लोग रहते है।यहां तक खम्भा के माध्यम से बिजली नही पहुंच पाया है।वही पानी के लिए कोई हैंडपम्प या बोरवेल का कोई व्यवस्था नही है।जिसके कारण बहुंत दूर जाकर पानी लाने को पडता है।वही बिजली समस्या का सामना करने को पड रहा है।ढाबाखार मुहल्ला मे बिजली एंव जल सुविधा मुहैय्या करवाने बेहद जरूरी है।कुछ लोगो ने बताया कि तुलसीडीह से किरारी जाने का नव निर्मित मार्ग के दोनो किनारे मे मिट्टी नही भरा गया है।जिससे सडक के दोनो किनारे मे खाई निर्मित हो गया है।उस खाई मे आए दिन वाहन सडक से नीचे उतर जा रहा है।जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।सडक का दोनो किनारे खाई होने के कारण एक साथ दो चार पहिया वाहन का आना जाना नही हो पा रहा है।सडक से एक वाहन वाला पार होता है।तब दूसरा वाहन वाला पहला वाहन वाला के पार होने का सडक किनारे इंतजार करते नजर आता है।सडक के दोनो किनारे बने खाई को समतल करने मिट्टी भरने बेहद जरुरी है।लोगो के समस्याओ को सुन कर श्री यादव ने कहा कि आप लोगो के समस्या को प्रशासनिक अधिकारियो को अवगत करवाकर आप लोगो के समस्या को दूर करवाने का प्रयास करुंगा।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal