जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जांजगीर-चांपा लोकसभा 2019 के सभी अभ्यर्थियों को पत्र जारी कर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 -1 एवं नियम 86 के निहित प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन व्यय लेखा संधारित कर आगामी 10 जून से 14 जून तक जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष मे व्यय लेखादल के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। निर्वाचन व्यय से संबधित बैंक पास बुक, बिल वाउचर, मतदान केन्द्र में बनाए गए स्टाल, पारिश्रमिक, भोजन व्यय आदि की जानकारी देनी होगी। पूरी जानकारी व्यय लेखा पंजीका के निर्धारित प्रारूप में जानकारी व शपथ के साथ प्रस्तुत करना होगा। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन परिणाम की घोषणा होने के 25 दिनों के भीतर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष व्यय लेखा का ब्यौरा प्रस्तुत करना होता है। इसकी तैयारी के लिए पूर्व में सूचना दी गयी थी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal