जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (इग्नू )में प्रवेश हेतु आगामी माह जुलाई से आनलाईन नामांकन प्रारंभ हो रहा है। सर्टिफिकेट कोर्स, स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आनलाईन नामांकन 15 जुलाई तक एवं डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आनलाईन नामांकन किये जा सकते हैं। आनलाईन नामांकन वेबसाइट जजचेरूध्ध्वदसपदमंकउपेेपवदण्पहदवनण्ंबध्ंकउपेेपवदध् पर किया जा सकता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका डाॅ. एच संगीता माझी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इग्नू विश्व का सबसे बड़ा केन्द्रीय विश्व विद्यालय है। जो मुक्त शिक्षण प्रणाली के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए कार्य करती है। यह अपने क्षेत्रीय केन्द्रों एवं अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से अपने कार्यक्रम द्वारा उत्कृष्ट उच्च शिक्षा प्रदान करती है। इग्नू का रायपुर क्षेत्रीय केन्द्र का कार्यालय रायपुर स्थित कचना में स्थित है। जो उच्च शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से कार्य करता है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal