जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 9 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत कुल 36 लाख रूपए की मदद स्वीकृत की है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डभराखुर्द-चांपा के श्री रामेश्वर की और भड़ोरा-मालखरौदा की श्रीमती खीकमत बाई की सर्पदंश से और सक्ती निवासी श्री संतोष देवांगन की अग्नि दुर्घटना से मृत्यु के प्रकरण में यह सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार सारागांव-चांपा के श्री श्रवण कुमार, पौना-अकलतरा की कुमारी आराधना शर्मा, कोटमीसोनार-अकलतरा के श्री बद्री प्रसाद सोनी, गौद-जांजगीर के सूरज राम रोहीदास, चण्डीपारा-पामगढ़ निवासी श्री महेश कुर्रे और पिसौद-जांजगीर के श्री अशोक यादव की पानी में डुबने से मृत्यु के प्रकरण में यह मदद् स्वीकृत की गयी है। मृतको के निकटतम् वारीस के लिए चार-चार लाख रूपए की सहायता स्वीकृत की गयी है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal