Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नगरीय निकायो के वार्डों का परिसीमन नये सिरे से करने के लिए कलेक्टर ने की नोडल अधिकारी नियुक्त…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत नगरीय निकायो के वार्डों का परिसीमन नये सिरे से करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के लिए जांजगीर तहसील के तहसीलदार श्री प्रमोद गुप्ता, नगर पालिका परिषद चांपा के लिए चांपा के तहसीलदार श्री आर व्ही शर्मा, नगर पालिका परिषद अकलतरा के लिए अकलतरा के प्रभारी तहसीलदार श्री अनुज कुमार पटेल, नगर पालिका परिषद सक्ती के लिए सक्ती के तहसीलदार श्रीमती व्ही. एक्का और नगर पालिका परिषद बलौदा के लिए बलौदा के नायब तहसीलदार श्री अतुल कुमार वैष्णव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद जैजैपुर के लिए जैजैपुर के नायब तहसीलदार श्री आकाश गुप्ता, नगर पंचायत डभरा के लिए डभरा के प्रभारी तहसीलदार श्री कृष्णकुमार लहरे और नगर पंचायत शिवरीनारायण के लिए शिवरीनारायण के नायब तहसीलदार कुमारी आराधना प्रधान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप निकायों के वार्डो के परिसीमन का कार्य 25 दिन तक पूर्ण करने के निर्देश दिये है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …