Breaking News

जांजगीर-चांपा:-खरीफ सीजन 2019:कृषक प्रक्षेत्रों पर बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत किसानों का पंजीयन 10 जून से…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषक प्रक्षेत्रों पर बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत किसानों का पंजीयन का कार्य 10 जून से प्रारंभ किया जा रहा है। पंजीयन का कार्य प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। इस संबंध में जिले के बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड बीज प्रक्रिया केन्द्र के प्रक्रिया प्रभारी ने बताया कि अनुभाग सक्ती अंतर्गत विकासखण्ड सक्ती में 10 जून को, विकासखण्ड डभरा में 11 जून, विकासखण्ड मालखरौदा में 12 जून को, अनुभाग पामगढ़ के अंतर्गत विकासखण्ड पामगढ़ में 13 जून को विकासखण्ड अकलतरा में 14 जून को, विकासखण्ड बलौदा में 15 जून को अनुभाग जांजगीर के अंतर्गत विकासखण्ड बम्हनीडीह में 17 जून को, विकासखण्ड जैजैपुर में 18 जून को तथा विकासखण्ड नवागढ़ में 19 जून से 21 जून तक कृषकों का पंजीयन बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। उन्होंने कृषकों को पंजीयन हेतु पासपोर्ट साइज की दो नवीन फोटोग्राफ, बी-वन एवं खसरा की नकल, नक्शा सहित पटवारी से सत्यापित आधार, पेनकार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पंजीयन अधिकतम पांच हेक्टेयर तक बीज निगम कार्यालय खोखरा में किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …