Breaking News

जांजगीर चांपा:-कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदाओ के 4 प्रकरणों में 16 लाख रूपए की स्वीकृति…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों तहत कुल 16 लाख रूपये की स्वीकृित प्रदान की है। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के लिए 4 लाख रूपये की मान से राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसील सक्ती के ग्राम बस्ती बाराद्वार निवासी कुमारी प्रगति गुप्ता की बिच्छु काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री दीपक कुमार, तहसील अकलतरा के ग्राम नरियरा निवासी श्री सरजू साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री दयाराम साहू, सक्ती तहसील के ग्राम चमरवाह निवासी श्रीमती गंगाबाई की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री सोनाऊ राम एवं पामगढ़ तहसील के ग्राम जेवरा निवासी श्री समारू के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्रीमती मालोबाई के लिए क्रमशः चार-चार लाख रूपये की राशि की स्वीकृति दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …