जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम लोगों को जरूरी प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों का चक्कर लगाना पड़ता था।इसके बावजूद भी उन्हें शासन की कल्याण कारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त नहीं होता था क्यों कि तब न कोई ऐसी योजना थी और न हीं लोक सेवा प्रदान करने वालों को कोई कार्यवाही का डर था। अब छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम लोगों को दी जाने वाली सेवाओं को निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा गारंटी अधिनियम को न सिर्फ कड़ाई से लागू करना सुनिश्चित किया, बल्कि समय-सीमा के भीतर इस अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं का लाभ आवेदनकर्ता को मिल सके। इस दिशा मे भी कड़ा कदम उठाया। इसी का परिणाम है कि आज लोकसेवा केन्द्र में आवेदन करने के महज एक दिन के भीतर जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत मोहगांव के ओमप्रकाश सूर्यवंशी के जुड़वा पुत्र श्री सौरभ सूर्यवंशी और श्री शौर्यदीप सूर्यवंशी दोनों का जन्म प्रमाण पत्र कम शुल्क में ही उनके पिता श्री ओमप्रकाश को प्रदान किया गया। श्री ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों जुड़वे बच्चो का जन्म चांपा के मिशन हास्पिटल में विगत दिनों हुआ था। जिनके प्रमाण पत्र के लिए वह चांपा नगर पालिका स्थित लोकसेवा केन्द्र में 29 मई को आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि घर से निकलते वक्त वह सोचा था कि लगभग 15 दिन में प्रमाण पत्र मिलेगा या नहीं। लेकिन यहां आवेदन करने के महज एक दिन के भीतर ही उनके हाथों में प्रमाणित जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल और कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आम जनता को दी जाने वाली सेवा के लिए लोक सेवा गारंटी अधिनियम को उपयुक्त और सार्थक बताया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal