कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदिपान ने पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन, बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ़ के वनमण्डलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी तहसीलदारों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियो को पत्र प्रेशित कर आगामी मानसून में संभावित अतिवृष्टि, बाढ आदि प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देष दिये है। उन्होनें आगामी मानसून में संभावित अतिवृष्ट, बाढ आदि प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष को 24 घण्टे संचालित करने के निर्देश दिये है। इसी तरह उन्होनें जिला एवं तहसील स्तर पर गठित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक और फैक्स क्रमांक उल्लेख करने के भी निर्देष दिये। बाढ व बचाव संबंधी जानकारी हेतु फैक्स व दूरभाश अतिरिक्त आवष्यतानुसार ई-मेल बहतमसपम/हउंपसण्बवउ का भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होनें संभावित आंधी तूफान ओलावृश्टि, अग्निदुर्घटना, अतिवृश्टि एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावित व्यक्तियों को राहत षिविरों में ठहराने आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal