जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर आंगनबाड़ी केन्द्रो, एनआरसी और हितग्राहियों से सतत् संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने डभरा परियोजना के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली एवं संधारित पंजी का अवलोकन किया। डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केन्द्र के सभी दस बिस्तर पर बच्चें उपचार का लाभ प्राप्त कर रहे थे। बच्चों की माताओं से पुनर्वास केन्द्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सभी अभिभावकों ने बच्चों के स्वास्थ्य सुधार एवं मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। श्रीमती चखियार ने परियोजना क्षेत्र ग्राम कंवलझर की गर्भवती श्रीमती दुर्गेश्वरी और शिशुवती श्रीमती कुंती से गृह भेंट किया। गर्भावस्था एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के पौष्टिक एवं संतुलित आहार के संबंध में बताया । शासन की योजना के तहत गर्मभोजन, बच्चों का टीकाकरण, चिकित्सकीय जांच की जानकारी भी दी। भ्रमण के दौरान डभरा की परियोजना अधिकारी श्रीमती उमा कश्यप और सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal