जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।मिनीमाता बांगो परियोजना के अंतर्गत कुरदा डिस्ट्रीब्यूट में निर्मित नहर के मुआवजा राशि मिलने से ग्रामीणो में हर्ष व्याप्त है। श्री देवेन्द्र कुमार तिवारी एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मिनीमाता बांगो परियोजना के अंतर्गत कुरदा डिस्ट्रीब्यूट के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड मालखरौदा के नगर पंचायत अड़भार के वार्ड नंबर 15 हरदी में ग्रामीणों की नीजि भूमि पर नहर बनाया गया था। मुआवजा राशि के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया। लेकिन उन्हें मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुआ। जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की सहृदयता और त्वरित कार्यवाही करने की प्रवृत्ति को देखते हुए मुआवजा राशि हेतु वे ग्रामीणों के साथ आयोजित साप्ताहिक जिला जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदन पत्र दिये। कलेक्टर श्री बनसोड़ ने उनके आवेदन पत्रों पर गौर करते हुए मुआवजा राशि भुगतान हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जांच करने के निर्देश दिये। जांच सही पाये जाने पर अधिनियम 2013 के अंतर्गत अवार्ड पारित कर मुआवजा राशि का भुगतान किया गया। मुुआवजा राशि के भुगतान होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। मुुआवजा राशि के भुगतान होने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री बनसोड़ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal