Breaking News

जांजगीर-चांपा:-सभी गावों के समीपवर्ती सड़कों में बनेंगे जीक-जैक,कलेक्टर ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। कलेक्टर ने यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि गांव की समीप वाली सड़कों में जीक-जैक बनाकर वाहनों की गति को नियंत्रित किया जाएगा। जीक-जैक बनाने के लिए रेडियम लगे हुए ड्रम व बेरिकेट्स का उपयोग किया जाएगा। दुर्घटना संभावित स्थानों का चिन्हांकित करने एवं प्राथमिकता के साथ उन स्थान के सड़कों की मरम्मत की जाएगी। ऐसे  स्थान जहां सड़क किनारे के अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाएं होती है,उन स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सड़क किनारे के ढाबा आदि के सामने पार्क किए गए वाहनों को हटाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है।कलेक्टर ने कहा ओव्हर लोड वाहनों पर नियमित कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके लिए खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा सप्ताह में दो बार सयुंक्त रूप से आकस्मिक जांच कि जाएगी। सड़क मरम्मत व निर्माण कार्य वाले स्थानों में सूचना संबंधी बोर्ड अवश्य लगाए। आगामी बारीश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़क मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाय। जांजगीर एसडीओपी श्री जितेन्द्र चन्द्राकर ने नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर की कार्रवायी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकरणों में लायसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भी प्रेषित किया गया है। निजी वाहन चालक संघ के पदाधिकारियों ने भी सुझाव दिए। जिला पंचायत के सीइओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर द्वय श्री ए के धृतलहरे, श्रीमती लीना कोसम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव अपर सहित संबधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …