जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने सक्ती के तहसीलदार श्रीमती बी एक्का एवं अकलतरा के नायब तहसीलदार श्री अनुज पटेल को कारण बताओं सूचना जारी कर निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अुनसार जांजगीर में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में श्रीमती बी एक्का और श्री अनुज पटेल बिना सूचना अनुपस्थित थे। उक्त कृत्य को घोर लापरवाही एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उंल्लघन माना गया है। निलंबन की चेतावनी देते हुए कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही करने की बात कही गयी है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal