Breaking News

जांजगीर-चांपा:-नहरों से 1810 तालाबों को निस्तारी के लिए भरा गया,मनरेगा के तहत हुए स्वीकृत 20 कार्यो से 362 हेक्टेयर टेल रकबे में हुई सिंचाई…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में इस वर्ष ग्रीष्म काल के निस्तारी के लिए 1810 तालाबों को निस्तारी के लिए भरा गया। विगत वर्ष मात्र 1350 तालाबों में निस्तारी के लिए भरा गया था। सिंचाई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेल एरिया में सिंचाई सुनिश्चित कराने के लिए  मनरेगा के तहत  45 लाख 40 हजार के नहर मरम्मत के लिए 20 कार्य स्वीकृत किये गये, जिससे सिंचित रकबे में 362 हेक्टेयर की वृद्धि हुई।  नहर मरम्मत होने से कुल 750 हेक्टेयर टेल एरिया में सिंचाई की सुविधा मिल सकी। मरम्मत के फलस्वरूप पानी के प्रवाह क्षमता में वृद्धि हुई। इस वर्ष नहरों से 203 मिली घनमीटर जल प्रवाह किया गया। जबकि वर्ष 2018 में मात्र 153 मिली घनमीटर सेंटीमीटर जल का प्रवाह किया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …