जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतगणना कार्य में नियोजित अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना स्थल पर ही उनके मानदेय राशि का चेक प्रदान किया गया है। यदि किसी कारणवश मतगणना कार्य में नियोजित अधिकारी-कर्मचारी यथा- मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, अतिरिक्त मतगणना सहायक (माइक्रोआब्जर्वर), कंट्रोल यूनिट लाने एवं ले जाने तथा सीलिंग कार्य में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मानदेय राशि का चेक प्राप्त करने में वंचित हो गये हैं। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिला निर्वाचन कार्यालय जांजगीर-चांपा से संपर्क कर कार्यालयीन समय में अपना मानदेय राशि का चेक प्राप्त कर सकते है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal