जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के थाना मुलमुला में पुलिस अभिरक्षा में श्री सतीश नोरंगे पिता राजाराम नोरंगे की मृत्यु पर न्यायिक जांच हेतु गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा द्वारा सुनवाई में बचाव पक्ष को साक्ष्य हेतु एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है। सुनवाई में बचाव पक्ष साक्ष्य हेतु 31 मई को उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। बचाव पक्ष यदि समंस के माध्यम से भी साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते हैं तो वे नियमानुसार आयोग के माध्मय से करा सकते हैं।
Check Also
सक्ती:- खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के पास सी.एस.आर.मद से 6.52 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए छायादार शेड के तर्ज पर जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से सक्ती फाटक के पास सी.एस.आर.मद,डी.एम.एफ.मद,गौण खनिज मद या विधायक मद से छायादार शेड निर्माण कार्य करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के …
HKP24News Online News Portal