जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ग्रामीण बीपीएल परिवार के सदस्यों को स्वरोजगार हेतु निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 मई से आचार, पापड़, मसाला व्यवसाय के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। आरसेटी के निदेशक ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष केे अभ्यर्थी पात्र होंगे। जिले के मूल निवासी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज की तीन फोटो और टिकिट साइज की एक फोटो के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ग्रामसभा द्वारा बीपीएल से संबंधित अनुमोदित सूची भी संलग्न करना होगा। आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। पात्र अभ्यर्थी जांजगीर जिला अस्पताल के समीप स्थित एसबीआई ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal