जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 15 मई से 15 जून तक गैर संचारी रोग रोकथाम एव उपचार माह मनाया रहा है। इसके अंतर्गत 30 वर्ष या 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का गैर संचारी रोग-मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर आदि रोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की जानकारी आॅन-लाइन दर्ज की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैर संचारी रोग रोकथाम एवं उपचार माह का मुख्य उद्देश्य लोगो में स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा दिया जाना है। गैर संचारी रोग से बचाव एवं रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गैर संचारी रोग रोकथाम एवं उपचार माह में तिथिवार विभिन्न महत्वपूर्ण दिवस मनाया जा रहा है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal