जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की बैठक लेकर जिले में संचालित विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने लोकसभा निर्वाचन 2019 केे सफलतापूवर्क संपन्न होने पर निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी बधाई दी। बैठक में उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की प्रगति में ‘नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी‘ का प्रबंधन गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी‘ विकास में किये जा रहे कार्यो को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परम्परागत जल स्त्रोंतो के रख-रखाव और गहरीकरण भी आवश्यक है। इस हेतु परम्परागत जल स्त्रोंतो पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सिंचाई क्षमता में वृद्धि हेतु निर्मित एनीकट, सिंचाई पम्पो की संख्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने नदियों के भूमि का सीमांकन, वन अधिकार पत्रक का वितरण, वृक्षारोपण, उद्योगों की स्थापना, जेनेरिक दवाईयों की उपलब्धता किसानों की भूमि का नांमांकन, सीमांकन, बंटवारा, नूजूल भूमि, शहरी आबादी का पट्टा सहित किसानो के लिए खरीफ फसल हेतु खाद बीज का भण्डारण, वितरण की विस्तार पूर्वक समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal