डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय थानांतर्गत ग्राम पंचायत किरारी में शुक्रवार की सुबह बस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई। इससे स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोग आक्रोशित होकर मुआवजे की मांग कर रहे थे। जिसे पुलिस ने शांत कर दिया है।डभरा पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह कोटमी से कोरबा जा रही थी, भवानी ट्रेवल्स की बस ने स्कूटी में सवार ग्राम सराईपाली धुरकोट निवासी शत्रुधन पटेल 50 को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूटी चालक सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें लगने से उसे डायल 112 की मदद से तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाकारित बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।डभरा क्षेत्र की सड़क लगातार खून से लाल हो रही है। चार दिन पहले ही भदरी चौक के पास ट्रक व स्कार्पियो में भिड़ंत होने से चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सपोस के पास तेज रफ्तर ट्रक ने एक महिला को टक्कर मार दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal