Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मीडिया के प्रतिनिधियों ने लिया मतगणना के संबंध में की गई व्यवस्थाओ का जायजा…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन के तहत 23 मई को प्रातः 8 बजे से शासकीय पालिटेक्निक कालेज में मतगणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश और अपर कलेक्टर श्री ए के घृतलहरे के मार्गनिर्देशन में आज प्रातः 11.30 बजे मीडिया के प्रतिनिधियों ने मतगणना स्थल का भ्रमण कर मतगणना के संबंध में की गई व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल का भ्रमण कर लोकसभा निर्वाचन के तहत मतगणना हेतु सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगाये गये काउंटिंग टेबल सहित मीडिया सेंटर की स्थापना आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर श्री बनसोड़ द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर अपना संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …