जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। लोकसभा निर्वाचन के तहत 23 मई को प्रातः 8 बजे से शासकीय पालिटेक्निक कालेज में मतगणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस संबंध में आज राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों, पदाधिकारियों तथा उनके निर्वाचक अभिकर्ताओं ने मतगणना स्थल का भ्रमण कर मतगणना के संबंध में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर अपना संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता श्री भानूप्रताप मिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal